Latest News

मुंबई : मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे, स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय विकास मंत्री महादेव जानकर, गृह  राज्य मंत्री दीपक केसरकर, सामान्य प्रशासन विभाग के  अतिरिक्त मुख्य सचिव मेधा गाडगील आदि सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकमान्य तिलक की प्रतिमा को  पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया। वहीं विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, उद्योग राज्य मंत्री अतुल सावे, विधायक बालासाहेब पाटिल, विधायक वैभव पिचड, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव राजकुमार सागर, विधिमंडल सचिवालय के  सचिव (कार्यभार) जितेंद्र भोले सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement