Latest News

मुंबई : ईरान और इजराइल के बीच एक बार फिर शुरू हुए युद्ध को लेकर दुनियाभर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. दरअसल इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत होने के बाद स्थिति बिगड़ती जा रही है.  

भारत के कई राज्यों में शिया-मुस्लिम समुदाय द्वारा इसका कड़ा विरोध जताया जा रहा है. इसी बीच ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के चलते मुंबई के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शन के चलते मुंबई में ईरान और US-इजरायल एंबेसी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

प्रदर्शन के बीच मुंबई पुलिस अलर्ट

प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है. मुंबई पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दे दिए हैं. ईरान के समर्थन में या विरोध में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर चेतावनी दी है कि प्रदर्शन के नाम पर दंगा आगजनी की साजिश हो सकती है. इसी के चलते विभाग को बताया गया है कि सतर्कता बरते जाने की बहुत जरूरत है. 

पुलिस को आशंका है कि देशभर में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लोग सड़कों पर हैं. जिसकी वजह से कई जगहों पर हिंसक झड़प की भी घटनाएं सामने आई हैं. इसी के चलते पुलिस के अधिकारियों को पूरी तरह मुस्तैदी से तैनात रहने और स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.  

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर कई राज्य में तनाव

ईरान के सु्प्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद कई राज्यों में हिंसक झड़प के साथ तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. इसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग खामेनेई के समर्थन में सड़कों पर हैं.  

प्रदर्शनकारियों द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. साथ ही उनका जमकर विरोध किया जा रहा है. इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. मुंबई में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम कर रखे हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement