महाराष्ट्र कक्ष का उद्योग मंत्री के हाथों उद्घाटन
मुंबई, महाराष्ट्र में पिछले २ वर्षों में ३ लाख ३० हजार करोड़ रुपए का औद्योगिक करार हुआ है। निवेशकों के लिए महाराष्ट्र पहली पसंद है। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने महाराष्ट्र कक्ष के उद्घाटन अवसर पर दी। ४०वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन का आयोजन प्रगति मैदान में किया गया है। इस सम्मेलन में महाराष्ट्र कक्ष का उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री देसाई के हाथों कल किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापकीय संचालक प्रवीण दराडे सहित महाराष्ट्र लघु विकास महामंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। देसाई ने कहा कि पिछले २ वर्ष २०१९-२० और २०-२१ इस महामारी के कठिन काल में भी राज्य में भारी निवेश हुआ है। इस दरम्यान करीब ३ लाख ३० हजार करोड़ रुपए का औद्योगिकीकरण हुआ है। इसके साथ ही राज्य में अच्छी मूलभूत सुविधाएं, कुशल मनुष्य बल उपलब्ध होंगे, जिसका लाभ महाराष्ट्र के नागरिकों को मिलेगा। महाराष्ट्र औद्योगिकीकरण में हमेशा आगे रहा है, ऐसा उल्लेख करते हुए देसाई ने कहा कि इस औद्योगिक विकास की घुड़दौड़ में प्रगति मैदान महाराष्ट्र कक्ष दिखाई दे रहा है।