Latest News

मुंबई, जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है, अब फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में बेमौसम बारिश होने की संभावना मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने व्यक्त की है। ठाणे सहित राज्य के १६ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने इन १६ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पुणे और मुंबई सहित महाराष्ट्र में अनुकूल वर्षा की स्थिति पैदा कर दी है। अंडमान सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ घंटों में यह और तेज हो जाएगा। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दक्षिण कोकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और घाटों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल मुंबई और पालघर में सामान्य मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
आज से राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली और सोलापुर शामिल हैं। इन जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। ठाणे में कल से गुरुवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह लातूर, नांदेड़, हिंगोली, धाराशिव और संभाजीनगर के लिए अलग-अलग दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement