Latest News

मुंबई, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में देशभर के व्यापारियों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। हालांकि दिवाली के मद्देनजर देशभर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए व्यापारी वर्ग एक बड़े कारोबार की उम्मीद कर रहा है। इसी को देखते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (वैâट) ने चीन को आर्थिक चोट पहुंचाने की तैयारी कर ली है। वैâट ने चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार और भारतीय सामान के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए `भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान से इस वर्ष दिवाली में चीन का दिवाला निकलना तय है। इस मुहिम से एक अनुमान के मुताबिक चीन को ५० हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। वैâट के महानगर अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि दिवाली त्योहार की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा खर्च के माध्यम से अर्थव्यवस्था में लगभग २ लाख करोड़ रुपए की पूंजी का प्रवाह हो सकता है।
वैâट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय ने कहा कि वैâट की रिसर्च शाखा वैâट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में विभिन्न राज्यों के २० शहरों का एक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि इस वर्ष अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य समान वस्तुओं का कोई ऑर्डर चीन को नहीं दिया गया है और इस साल दिवाली को विशुद्ध रूप से `हिंदुस्थानी दिवाली’ के रूप में मनाया जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement