Latest News

विरार, पिछले कुछ सालों से रिक्शा के लाइसेंस की अनुमति मिलने लगी है। रिक्शाचालकों का लाइसेंस अनुमति मिलते ही इसे रद्द कराने की भी संख्या बढ़ गई है। परिवहन विभाग द्वारा वसई-विरार शहर में पौने तीन वर्ष की अवधि में साढ़े तेरह हजार लाइसेंस जारी किए गए हैं। परिणामस्वरूप शहर में नए रिक्शों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
वसई-विरार का शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही आबादी और वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। प्रारंभ में राज्य परिवहन विभाग द्वारा रिक्शा लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे। नतीजतन गिने-चुने लाइसेंसी रिक्शा ही सड़क पर दौड़ रहे थे लेकिन कुछ रिक्शाचालक लाइसेंस नहीं मिलने के कारण अवैध रूप से रिक्शा चला रहे थे। राज्य परिवहन विभाग द्वारा लाइसेंस वितरण शुरू करने के बाद से शहर में रिक्शा की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही मार्च २०१९ से अक्टूबर २०२१ के बीच ६ हजार २९६ नए रिक्शा का पंजीकरण हुआ है।
वसई-विरार शहर में रिक्शा की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। शहर की सड़कें पहले से ही खस्ताहाल हैं। इसके अलावा कुछ ऑटोरिक्शा चालक जाने-अनजाने में ऑटोरिक्शा बेतरतीब पार्क कर देते हैं। अधिकांश स्टेशन के पास वसई, विरार, नायगांव, नालासोपारा के पास रिक्शा खड़े होते हैं। इससे जाम की स्थिति और बढ़ जाती है। इससे पता चलता है कि शहर में रिक्शा की संख्या बढ़ रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement