Latest News

मुंबई, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को ४०% उम्मीदवारी देने की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की घोषणा क्रांतिकारी कदम है। यह बात महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कही। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार देने की कांग्रेस की परंपरा है। प्रियंका गांधी के इस ऐतिहासिक निर्णय का उन्होंने अभिनंदन किया।
पटोले ने आगे कहा कि कांग्रेस सभी समाज को न्याय देनेवाली पार्टी है। महिलाओं को समान मौका देने के लिए कांग्रेस ने इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और उस पर अमल भी किया। स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव में महिलाओं को ३३³ आरक्षण देने का निर्णय लेकर कांग्रेस ने राजनीति में महिलाओं को बड़ा मौका दिया है। देश में पहली महिला प्रधानमंत्री पद का सम्मान इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने दिया, इसी प्रकार पहले राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभाताई पाटील को देखकर विश्व के समक्ष एक आदर्श कांग्रेस ने पेश किया है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ४०³ उम्मीदवारी देने का निर्णय लेकर कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीति में लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है, इस निर्णय के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी का प्रदेश अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement