Latest News

ठाणे,  भिवंडी में एक किशोरी से उसकी मां की अनुमति से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा और बाबा के पास इलाज के लिए ले जाने वाली उसकी मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी बेटी की बीमारी को ठीक कराने के लिए उसे जंगल में आरोपी स्वयंभू बाबा के पास लेकर गई थी। वहां बाबा ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की अनुमति मां ने ही दी थी। पीड़िता की मां को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी द्वारा नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला के एक परिचित को भी गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसे गर्दन में तेज दर्द था और आरोपी बाबा ने दावा किया कि एक मृत चाचा के भूत ने उसे पकड़ रहा था। बाबा ने दावा किया कि वह किशोरी को ठीक कर सकता है। इसके बाद पीड़ित की मां ही उसे जंगल में ले गई, जहां बाबा ने इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामलें में आईपीसी, पोक्सो अधिनियम और महाराष्ट्र रोकथाम और मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement