Latest News

महाराष्ट्र : कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद देश भर में दैनिक कामकाज फिर से सुगमता से शुरू हो गये हैं। महाराष्ट्र में भी परिस्थिति अलग नहीं है। मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन अभी तक सभी के लिए शुरू नहीं हुई है। कुछ शर्तों के साथ फिलहाल लोकल ट्रेन चलाई जा रही है। सभी के लिए यात्रा की सुविधा नहीं होने के मुंबईकरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबईकरों की ये परेशानी कब खतम होगी और लोकल ट्रेन के दरवाजे सभी के लिए कब खुलेंगे इस पर सबकी निगाहे गड़ीं हुई हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने  मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर केंद्र की भूमिका स्पष्ट की। दानवे ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन शुरू करने में केंद्र सरकार को किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं है। कोविड महामारी नियंत्रण में है यदि ऐसा राज्य सरकार पत्र लिख कर लोकल ट्रेन शुरू करने के बारे में केंद्र से निवेदन करेंगी तो केंद्र तत्काल इसकी अनुमति दे देगा।

इस समय कोविड वैक्सीन की दो खुराक लेने वालों को ही लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है। इसके लिए रेलवे ने विशेष मासिक पास की व्यवस्था भी की है। लेकिन पर्याप्त आपूर्ति के अभाव के कारण मंद गति से शुरू टीकाकरण के कारण लाखों मुंबईकर अभी दूसरी खुराक से वंचित हैं। जिसकी वजह से आवश्यकता होने के बावजूद वे रेलवे से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं और इसका सीधा असर नौकरी-धंधे पर हो रहा है।  


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement