Latest News

मुंबई, मुंबई गृहनिर्माण क्षेत्रविकास मंडल ने लॉटरी विजेता मिल मजदूरों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए और 30 दिन की मोहलत देना का निर्णय लिया है। विजेता अब 9 अक्टूबर तक मुंबई जिला मध्यवर्ती बैंक में दस्तावजे जमा करवा सकते हैं। मुंबई के मिल मजदूरों को शहर में बसाने के लिए 1 मार्च 2020 को 3 हजार 894 घरों की लॉटरी जारी की गई है। म्हाडा द्वारा इन मजदूरों के लिए बॉम्बे डाइंग टेक्सटाइल मिल, बॉम्बे डाइंग स्प्रिंग मिल और श्रीनिवास मिल की जगह पर घर तैयार की गए हैं।
घर की चाभी हासिल करने के लिए मिल मजदूरों या उनके परिवार के सदस्यों को 9 सितंबर तक आवश्यक कागजात बैंक में जमा करने थे। लेकिन इस अवधि के दौरान कई कारणों की वजह से बहुत से विजेता दस्तावेज जमा करने में असफल रहे। जिसे देखते हुए म्हाडा ने लॉटरी विजेताओं को 30 दिन की मोहलत देने का निर्णय लिया है।
म्हाडा मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी डॉ. योगेश म्हसे के मुताबिक, लॉटरी विजेताओं को उनके प्रथम सूचना पत्र पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है, लेकिन कई कारणों से पत्र पोस्ट से वापस आ गए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement