विद्युत विभाग छुट्टी के दिन भी काम करेगा
उल्हासनगर, विद्युत विभाग इन दिनों बिजली बिल के बकाया रकम की वसूली में जुटा हुआ है। विद्युत उपभोक्ता को बिजली का बिल भरने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए छुट्टी के दिन भी बिल कलेक्शन केंद्र में कर्मचारी काम करेंगे। यह आदेश कल्याण परिमंडल के मुख्य अभियंता धनंजय औंढेकर ने दिया है।
बिजली विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारी-भरकम बकाया बिजली का बिल भरने के लिए कलेक्शन केंद्र के साथ ही बकाया बिल की वसूली की भी कार्रवाई छुट्टी के दिन भी शुरू रहेगी। बिजली के बिल पर दिए गए क्यूआर कोड स्वैâन करके भी बिल भरा जा सकता हैं। तमाम तरह की सुविधाओं का प्रयोग कर अपने घर की बिजली को अखंडित रखने के लिए नियमित समय पर बिजली का बिल भरकर विभाग को सहकार्य करने की अपील मुख्य अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं से की है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.