Latest News

मुंबई : मुंबई में शनिवार को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस दौरान सितारों ने काफी इंजॉय किया, लेकिन इनकी यह मस्ती शो खत्म होने के बाद भी जारी रही। खासतौर पर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और विकी कौशल अपनी जीत के जश्न में डूबे दिखे। इस दौरान की तीनों की तस्वीर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। दीपिका के इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर फोटो में रणबीर, रणवीर और विकी पार्टी मूड में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में तीनों ही अपने कोट उतार चुके थे और शर्ट के ऊपरी बटन्स भी ओपन किए हुए थे। 

फोटो शेयर कर दीपिका ने खास कैप्शन भी लिखा और तीनों को अपना फेवरिट बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी फेवरिट एक ही फ्रेम में। रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विकी कौशल।'  बता दें कि, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में रणबीर कपूर को फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं फिल्म 'पद्मावत' में अपनी दमदार ऐक्टिंग के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड क्रिटिक्स से सम्मानित किया गया। विकी कौशल ने फिल्म 'संजू' में अपने किरदार के लिए बेस्ट ऐक्टर इन सपॉर्टिंग रोल का अवॉर्ड जीता। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement