Latest News

ठाणे : तौकते चक्रवाती तूफान के चलते तेज हवा के साथ बारिश होने से नवी मुंबई में दोपहिया वाहन पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। इस तरह उल्हासनगर में एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने उल्हास नगर मनपा आयुक्त को फोन कर तत्काल योग्य उपचार की सुविधा दिलाने के साथ ध्यान रखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मीरा भाईंदर के उत्तन के समुद्री किनारपट्टी से 10 नाटिकल मील पर एक जहाज भटक गया जिसमें फंसे 6 खलासी फंसे हैं। उक्त जहाज तट रक्षक दल के संपर्क में है तूफान को जोर कुछ कम होते ही उत्तन खाड़ी किनारे जहाज को लाने का प्रयास करेंगे। तौकते चक्रवात के मद्देनजर पालकमंत्री शिंदे ने जिलाधिकारी कार्यालय के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में भेंट देकर जिले की परिस्थियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एमएमआर क्षेत्र की सभी मनपा व नपा के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में फोन कर वहां की ताजा परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि चक्रवात का प्रभाव पश्चिम किनारे पर होने से मुंबई समेत ठाणे , पालघर ,जिले को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जब तक चक्रवात गुजरात की दिशा में आगे नहीं बढ़ता है तक तक इन जिलों में चक्रवात के प्रभावी रहने की आशंका है। आज सुबह से मुंबई समेत ठाणे , नवी मुंबई ,कल्याण डोंबिवली ,उल्हासनगर , मीरा भाईंदर आदि इलाकों में भारी बारिश व तेज हवा चलने से अनेक स्थानों में पेड़ गिरने की घटना हुई है। घरों के पतरे उड़ने व बिजली के खम्भे गिरने की शिकायत मिली है। चक्रवात से जिले की स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर खुद आपदा नियंत्रण कक्ष से निरंतर जानकारी ले रहे हैं। सभी मनपा के अधिकारियों को आपातकालीन दस्तो को एलर्ट रखने का निर्देश पालकमंत्री शिंदे ने दिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement