Latest News

कल्याण : सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के घूमने वाले 2 हजार 730 लोगों पर कार्रवाई करते हुए कल्याण महापालिका प्रशासन ने मार्च महीने में 13 लाख 64 हजार 100 रुपए दंड वसूल किया है। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए केडीएमसी प्रशासन ने स्थानीय पुलिस की सहायता से सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। इसके अलावा सार्वजनिक हाल और शादी समारोह आदि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए मनपा प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। केडीएमसी आयुक्त डा.विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार मनपा प्रशासन स्थानीय पुलिस की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। कल्याण और डोंबिवली में इन दिनों कोरोना तेजी से फैल रहा है। टीकाकरण से लेकर हर चीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों की अपेक्षा वर्तमान में अधिक से अधिक लोग मास्क लगाकर ही घूम रहे हैं जो महामारी की रोकथाम के लिए काफी आवश्यक माना जा रहा है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement