Latest News

विरार : पश्चिम के विराट नगर इलाके में दिसम्बर 2019 में हुई 63 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने बुधवार को फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम के विराट नगर स्थित ग्रीष्मम कॉ. हॉ. सोसायटी निवासी मनीषा डोंबल (63) अपने पति मनोहर डोंबल व भतीजी निशा के साथ रहती थी। मनोहर डोंबल काम पर जबकि निशा कालेज चली गई थी। मनीषा डोंबल घर पर अकेली थी। उसी दौरान दूर का रिश्तेदार विनोद पडवी अपने दो दोस्त यश प्रभाकर इदवन्तकर व विनयकुमार के साथ घर आया। वृद्ध महिला के छाती व गले पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घर से लगभग 7 लाख 28 हजार रुपये का ज्वेलर्स व नकदी लेकर फरार हो गये थे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement