Latest News

मुंबई : स्टाफ की कमी अब ग्वालियर से मुंबई व पुणे की उड़ान में भी रोडा बन गई है। वर्तमान में इन दोनों शहरों के लिए हवाई जहाज की डिमांग आई है, लेकिन स्टाफ नहीं होने से उड़ान नहीं भर पा रही हैं। इन दोनों शहरों के लिए ग्वालियर से बड़ी संख्या में लोग जाते व आते हैं। इन्हें ट्रेन से सफर करना पड़ता है। या समय बचाने के लिए दिल्ली से हवाई जहाज पकड़ना पड़ता है।

वर्तमान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पर सुबह 8 बजे से 4 बजे के बीच हवाई जहाजों का संचालन हो रहा है। ग्वालियर से अहमदाबाद हफ्ते में तीन दिन आती है, जबकि शेष पांच फ्लाइट हफ्ते में चार दिन आती हैं। इन हवाई जहाजों को शहर से पर्याप्त सवारियां मिल रही हैं। स्थिति को देखते हुए नए हवाई जहाजों के संचालन की मांग की जा रही है, जिसमें ग्वालियर से पुणे व मुंबई के बीच फ्लाइट की मांग की जा रही है। इन फ्लाइटों को उड़ान का स्लाट नहीं मिल पा रहा है। शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच के स्लाट भी खाली है, लेकिन इस स्लाट में स्टाफ की वजह से लैडिंग नहीं हो पा रही है।

इंदौर व भोपाल के लिए भी काफी रस है। व्यापारिक व आफिसियल कार्य से लोगों को जाना होता है, लेकिन ट्रेन व बस ही विकल्प है। इन शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो तो काफी यात्री मिल सकते हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement