Latest News

इंदौर : मिथाइलीनडाइआक्सी मेथेमफेटामाइन (एमडीएमए) केस में पुलिस ने ड्रग माफिया सम्राट उर्फ सार्थक याज्ञनिक को मुंबई से पकड़ लिया। साउथ तुकोगंज निवासी सम्राट बालीवुड से जुड़ा है। फाइव स्टार होटलों में विदेशी लड़कियों के साथ रुकता है और महंगी गाड़ियों का शौकीन है। विजय नगर थाना पुलिस ने ड्रग सप्लायर आंटी उर्फ प्रीति उर्फ काजल जैन की गिरफ्तारी के बाद दो महीने पूर्व सम्राट के पैडलर अमन उर्फ किशन बैरागी को एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सम्राट की तलाश में वर्षा अपार्टमेंट और होटल साउथ एवेन्यू में छापा मारा, लेकिन वह मोबाइल और कार छोड़कर फरार हो गया। दो दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि सम्राट देहरादून होते हुए मुंबई पहुंचा है। डीआइजी मनीष कपूरिया ने तत्काल टीम रवाना की और उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं दर्शाई है।

ड्रग माफिया का पूरा नेटवर्क ध्वस्त होगा : डीआइजी ने सम्राट को हिरासत में लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रग माफिया का पूरा नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा। आरोपित से फिलहाल पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, सम्राट लड़कियों का शौकीन है। दिल्ली, मुंबई, पुणे सहित अन्य शहरों के बड़े होटलों में उसके रूम बुक रहते हैं। देहरादून में शिवा नामक दोस्त के साथ नशे का कारोबार करता है। शिवा भी बालीवुड से जुड़ा है और ख्यात पंजाबी गायक उसकी कार में ही घूमता है।

सम्राट के नौकर अमन ने पूछताछ में बताया था कि सम्राट मुंबई, दिल्ली से माडल्स बुलवाता है। उनके साथ ड्रग पार्टी कर जमकर डांस करता है। वह जिस शहर में जाता है वहां भी होटल बुक रहते हैं। उसके नौकर कार से नशा और रुपये लेकर पहुंच जाते हैं। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि सम्राट को नशा कहां से सप्लाई होता है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement