Latest News

ठाणे : वागले इस्टेट पुलिस सोने का असली मणियुक्त हार दिखा कर, पीतल का देकर चार लाख का चूना लगाने वाले एक महिला समेत दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लुइस वाड़ी के कृष्ण विला निवासी और व्यवसायी अशोक रघुनाथ भिरुण (50) 4 जनवरी को अपने घर मे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक महिला तथा एक पुरूष उनके घर पर पहुंचे और बताया कि वापी से उन्हें पुराने जमाने का मणि युक्त सोने का हार मिला है,उसे बेचना है।ठगों ने हार में से मणि निकालकर जांच करने के लिए उन्हें दे दिया, अशोक ने मणि की जांच की तो वह शुद्ध सोने का था। दोनों के बीच 4 लाख में सौदा तय हो गया। इसके बाद वह हार देकर वे दोनों 4 लाख नगद लेकर चले गए। पुलिस में दर्ज कराई शिकायतकरीब एक महीने बाद अशोक ने जब पूरे हार की जांच करायी तो वह पीतल का निकला। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के बिरुद्ध ठगी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक तिड़के ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement