Latest News

मुंबई : करीब दो महीने पहले अमन लॉज से माथेरान के बीच फिर से शुरू की गई टॉय ट्रेन का मजा पचास हजार से ज्यादा यात्री ले चुके हैं। मुंबई से सटे इस छोटे से हिल स्टेशन तक पहुंचने वालों ने रेलवे की कमाई बढ़ाने के साथ ही, माथेरान में रौनक लौटाई है। कोरोना बंधनों के चलते ये छोटा सा हिल स्टेशन आठ महीनों तक सूना पड़ा रहा। अब मध्य रेलवे ने अमन लॉज से माथेरान के बीच दोबारा
पहाड़ों को रानी यानी टॉय ट्रेन चलाई है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले हुई इस शुरुआत का ये असर रहा कि 53 हजार से ज्यादा यात्रियों ने अब तक इसका लुत्फ उठाया है। कोविड की पृष्ठभूमि के बावजूद अमन लॉज-माथेरान खंड पर संचालित हो रही टॉय ट्रेन की शटल सेवाओं में यात्री काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
4 नवंबर, 2020 को 4 शटल सेवाओं के साथ इस खंड में परिचालन शुरू करने के बाद से 53,679 यात्रियों और 5,864 पैकेजों का परिवहन किया है। इस गंतव्य के लिए पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण, सेवाओं को धीरे-धीरे बढ़ाया गया। 14 नवंबर, 2020 से सेवाएं बढ़ाकर 4 से 8 की गईं और 18 नवंबर, 2020 से 12 सेवाएं कर दी गई हैं। अब कुछ और सेवाओं को जोड़ा गया है। अमन लॉज और माथेरान के बीच कुल 14 सेवाएं चल रही हैं ।इस टॉय ट्रेन से अबतक मध्य रेलवे की आय 34,15,582 रुपये तक बढ़ गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement