Latest News

कल्याण : डोंबिवली शहर में एक चौकानें वाली घटना सामने आई है। महेश वाघ नामक युवक एक महिला को घर में अकेला देखकर वह घर मे घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिसर के लोग जमा हो गए और वह बच गई। चिंता की बात यह है कि घर में घुसे महेश नामक युवक को देख किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसको कुछ बोल सके। बताया जाता है कि डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसके कारनामों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में महेश नामक गुंडे की दहशत है और इसी कारण उसके खिलाफ कोई गवाही नहीं देता।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement