Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने एक डॉगी का यौन शोषण करने वाले एक शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शख्स की पहचान दत्ताराम पवार के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूर है। आरोपी शख्स को पकड़ने के लिए एनिमल राइट ऐक्टिविस्ट्स ने सीसीटीवी फुटेज की मदद ली थी। पवार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 और पशुओं के साथ क्रूरता की रोकथाम से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात रेलकर्मी ने स्टेशन परिसर की सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी के डॉगी का यौन शोषण करने वाली वीडियो क्लिप देखी थी। उन्होंने इसे अपने एक परिचित के पास भेजा, जिसने इस वीडियो क्लिप को पशु प्रेमियों के एक वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिया। इसके बाद विजय रंगारे नाम के पशु अधिकार कार्यकर्ता ने वीडियो के सहारे आरोपी दत्ताराम का पता लगाया।

रंगारे ने कहा कि जब वे पीड़िता डॉगी के पास गए थे, तब वह काफी डरी हुई थी। चूंकि वह भीड़भाड़ वाले इलाके में रहती थी इसलिए ऐसा होना नहीं चाहिए था। हो सकता है कि यह उस ट्रॉमा का परिणाम हो, जो उसने झेला है। रंगारे ने स्टेशन परिसर के आसपास रिक्शा चालकों और श्रमिकों को वीडियो दिखाकर आरोपी की लोकेशन के बारे में पता लगाया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने रेलवे से अपील की है कि वह इलाके में स्थानीय पुलिस की गश्त बढ़ा दे, ताकि पशुओं को ऐसी क्रूरता से बचाया जा सके।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement