अमरीका : अमरीका में ख़ुफ़िया अधिकारियों ने कहा है कि रूस और ईरान ने 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले वोटर्स को प्रभावित करने के लिए उनकी जानकारियाँ हासिल कर ली हैं. अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जानकारी दी कि रूस और ईरान दोनों देश मतदाताओं को ग़लत जानकारी देने के लिए संपर्क करना चाहते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि कई राज्यों में डेमोक्रेट मतदाताओं को ईरान से धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं. नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक जॉन रेटक्लिफ़ ने बताया कि ये ईमेल दक्षिणपंथी ट्रंप समर्थक समूह की ओर से आए हैं और अशांति फैलाने के इरादे से भेजे गए थे. रेटक्लिफ़ के मुताबिक़ अमरीकी अधिकारियों को ये भी पता चला है कि ईरान और रूस ने कुछ मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी हासिल की है. यह जानकारी राष्ट्रपति चुनाव के महज 13 दिनों पहले आई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement