Latest News

कल्याण : डोंबिवली में अज्ञात कारणों के चलते महेश माली नामक व्यक्ति पर चॉपर से हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है, घटना के पीछे के कारणों की जानकारी पुलिस जुटाने में जुटी है। बता दें कि इस घटना में घायल माली ने ललित काटा इलाके में रहने वाले शिवम म्हात्रे पर आरोप लगाते हुए मानपाड़ा पुलिस को बताया है की बीती 12 तारीख की देर रात महेश माली एक्टिवा पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे तभी भोपर गांव के मुख्य गेट के पास शिवम म्हात्रे और उसके दो अज्ञात दोस्तों ने महेश का रास्ता रोका एवं चॉपर से हमला कर महेश को घायल कर दिया। इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने घायल महेश माली की शिकायत पर शिवम म्हात्रे और उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानपाड़ा के पुलिस उपनिरीक्षक भन्डे हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement