ठाणे : वेब सीरीज की अभिनेत्री निकली सेक्स रैकेट की दलाल... दो युवतियां मुक्त
ठाणे : फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी एक महिला को वेश्यावृत्ति के लिए युवतियों को फंसाने के आरोप। में ठाणे अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो युवतियों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई वागले एस्टेट स्थित एक होटल में जाल बिछाकर की गई। अपराध शाखा के अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की निरीक्षक अंजली अंधाले को महिला के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि वह होटल साई टच रेस्टोरेंट एंड बार में कुछ युवतियों को वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने 26 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे होटल में जाल बिछाया। महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके चंगुल से दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला ने कुछ भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षा के मद्देनजर सुधारगृह में रखा गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।