पालघर : पूर्व एसपी गौरव सिंह को मिली नई नियुक्ति
पालघर : पालघर के पूर्व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को नासिक स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना के बाद मई में अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया था। राज्य के गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, सिंह को नासिक में पुलिस अकादमी का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को एक कार में मुंबई से सूरत की ओर जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की पालघर के गडचिंचले गांव में भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सिंह उस समय जिला पुलिस अधीक्षक थे। बाद में उन्हें अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.