Latest News

मुंबई : आरोप के अनुसार रसायन के कारण जहरीली गैस बनी और वह पाइपलाइन के रास्ते शौचालय में फैल गई। गैस सांस के माध्यम से दोनों युवकों के शरीर में पहुंचने से उनकी मौत होने का आरोप लगाया गया है।  पुलिस ने इस मामले में गाला के मालिक नवीनचंद्र भाई चावड़ा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। एफआईआर में रामधनी यादव और संबंधित कामगार/प्रबंधक की भूमिका का भी उल्लेख है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना को लेकर आरपीआई (अठावले) समूह ने भी आक्रामक रुख अपनाया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वनराई पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दी और आरोप लगाया कि पास के सेसपूल में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल के कारण दोनों युवकों की जान गई। आरपीआई प्रतिनिधिमंडल ने सेसपूल के मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने पुलिस को 24 घंटे की समयसीमा देते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वनराई पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस घटना ने रिहायशी इलाके में औद्योगिक रसायनों के इस्तेमाल, सेसपूल संचालन और सार्वजनिक शौचालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित विभागों की रिपोर्ट से होना बाकी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement