Latest News

नालासोपारा. पैसे के अभाव में एंबुलेंस न मिलने के कारण एक महिला के शव को टैक्सी के ऊपर रखकर श्मशानभूमि ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ. नालासोपारा निवासी 49 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हुई थी. शव को ले जाने के लिए घर वालोंं ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन पैसे न होने के कारण सम्भव नहीं हो सका. जिसके बाद लोगों ने शव को श्मशानभूमि पहुंचाने के लिए एक टैक्सी का सहारा लिया. परिवार के लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यवसाय पर बुरी तरह से प्रभाव पड़ा है, जो पैसे थे उसी से सारी व्यवस्था चल रही थी.पैसे न होने के कारण टैक्सी पर रस्सी से बांधकर शव को श्मशानभूमि ले जाना पड़ा.

Social Media Presence