क्वारंटाइ की गई मुंबई की महिलाओं ने बियर की मांग की नहीं देने खाना नहीं खाने का जान पर यह धमकी दे डाली
एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि मुंबई से आदर्श कालोनी लौटे 72 लोगों में तीन से 13 वर्ष की आयु के 12 बच्चे, 40 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। मुंबई से लौटने के बाद इनमें से 20 की कोरोना टेस्टिंग हुई थी। जिनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। लिहाजा एहतियातन मंगलवार को बाकी सभी को क्वारंटाइ कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि पहले तो महिलाएं क्वारंटाइन सेंटर जाने को राजी नहीं थीं। किसी तरह उन्हें एमआईटी तक लाया गया। इसके बाद शाम को पांच बजे से इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से महिलाएं बीयर की मांग करने लगीं। इंकार करने पर एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे को एमआईटी हॉस्टल की बालकनी से नीचे लटकाकर धमकी दी कि यदि उसे बीयर लाकर नहीं दी गई तो वह अपने बच्चे को नीचे फेंक देगी। एएसपी ने बताया कि एमआईटी पर महिला पुलिस कर्मियों को ज्यादा तादाद में तैनात किया गया है। वहीं इनमें से निगेटिव आए 15 लोगों को देर रात बाकी से अलग एमआईटी में ही गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया