Latest News

भिवंडी : रविवार को भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 2 व ग्रामीण भाग 2 को मिलाकर  कुल 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं. रविवार को भिवंडी तालुका अंतर्गत क्षेत्र में 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से कोरोना संक्रमित  मरीजों का कुल आंकड़ा 21 हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र स्थित चरणी पाड़ा में 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया.

गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व घूंघट नगर में मिले कोरोना  पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 21 वर्षीय व्यक्ति को भी जांच के उपरांत कोरोना संक्रमित पाया गया है. शांति नगर क्षेत्र स्थित मुमताज नगर में उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल 18 वर्षीय नर्स को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. कशेली क्षेत्र स्थित 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को जांच के उपरांत कोरोना संक्रमित पाए जाने से समूचे परिसर में दहशत का वातावरण व्याप्त है. रविवार को उजागर हुए 2 नए कोरोना संक्रमित मामलों में भिवंडी मनपा क्षेत्र में 11 एवम ग्रामीण क्षेत्र में 10 मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीजोंं का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement