Latest News

मुंब्रा : जिला प्रशासन और मनपा की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. मुंब्रा बाजार के मुख्य बाजार पर लगने वाली सब्जी मार्केट में होने वाली भीड़ को देखते हुए अस्थाई तौर पर रेलवे स्टेशन परिसर के एम गेट रिक्शा स्टैंड पर इसे शिफ्ट कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी मनपा अतिक्रमण विभाग अधिकारी जयेंद्र साबले ने दी. उन्होंने बताया कि इस ठिकाने पर लोग दूरी बनाकर सब्जी की खरीदी कर सकेंगे. यह मार्केट मनपा के कार्यकारी अभियंता धनंजय गोसावी की निगरानी में पुलिस बंदोबस्त के साथ शुरू की गई है. यह मार्केट लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल तक के लिए उपलब्ध रहेगी. मुंब्रा बाजार में जगह कम होने से खरीददारों में अफरा-तफरी और कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया था. इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. यह मार्केट सुबह 8 से 11 बजे के दरम्यान प्रशासन की तरफ से निर्धारित समयानुसार ही कार्यान्वित रहेगी. शहर वासियों से एक दुसरे से सोशल दूरी बनाकर खरीदी करने की अपील साबले ने की है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement