Latest News

औरंगाबाद : भाजपा ने महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में हाल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की है। भाजपा की महारष्ट्र इकाई के महासचिव और विधान परिषद के सदस्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने मंडलीय आयुक्त को शुक्रवार को भेजे पत्र में मांग की कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन जल्द ही किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से अनाज और फलों की फसल बर्बाद हो गई है। हाल में क्षेत्र में जबरदस्त सूखा पड़ा था और अब इस बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी एजेंसियां नुकसान का जल्द ही सर्वेक्षण कराए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement