Latest News

मुंबई : चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रकोप अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में लोगों की जानें जा रही हैं तो दूसरी तरफ इसका आर्थिक तौर पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इन हालातों का असर दुनिया के शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। बीते १ हफ्ते से कारोबार के दौरान शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। कल सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तो ५ मिनट में ही शेयर बाजार में निवेशकों के ५ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए। कल सेंसेक्‍स और निफ्टी ने साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी। जानकारों का कहना है कि यह रकम ६ लाख करोड़ रुपए से अधिक की है।
शुक्रवार को सेंसेक्स करीब १,४४८ अंक कमजोर होकर ३८,२९७.२९ के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ४३२ अंक टूटकर ११,२०१.८० के स्तर पर रहा। नवंबर, २०१६ के बाद सेंसेक्‍स की ये सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं शेयर बाजार में ११ साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। बता दें कि बीते ६ कारोबारी दिन में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्वेâट वैâप में ११ लाख करोड़ से अधिक की कमी आई है। आसान भाषा में समझें तो ६ कारोबारी दिन में निवेशकों के ११ लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को बीएसई इंडेक्‍स का मार्वेâट वैâप १,४६,८७,०१०.४२ करोड़ पर रहा। इससे पहले गुरुवार को यह १,५२,४०,०२४.०८ करोड़ रुपए था। इस लिहाज से सिर्फ एक दिन में मार्वेâट वैâप में ६ लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा की कमी आई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement