Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की बृहन्मुंबई क्राइम ब्रांच (यूनिट 2) ने 36 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी गैरजमानती वारंट के आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता पुरुष ने बताया कि वह अपनी दुकान के हीरे, सोने के गहने और कैश पहुंचाने के लिए जा रहे थे, तभी पंचरत्न बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने 4 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और घायल कर दिया और उसके पास से 20,48,964 रुपए कीमत के हीरे, गहने और कैश ले गए थे। इस संबंध में डॉ. डी.बी. मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच गुन्हे शाखा, कक्ष-2 को सौंपी गई और अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस केस में आरोपी पुरुष (59) सुनवाई के दौरान कोर्ट में बार-बार गैरहाजिर रह रहा था, इसलिए न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वारंट की तामील के लिए वारंट गुन्हे शाखा, कक्ष-2 को दिया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में मैनुअल जानकारी जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी तलाश की। इसके बाद आरोपी को शुक्रवार को गांव पोर, वडोदरा (गुजरात) से हिरासत में लिया गया। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है।

चोरी के एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जनपद बागपत, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement