Latest News

गुलरिहा इलाके में पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपित पति श्रीराम निषाद को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अनैतिक संबंध था, इस वजह से उसके चेहरे को बर्बाद करने के लिए तेजाब फेंका था। सोचा था, तेजाब से चेहरा जल जाएगा तो वह किसी और के चक्कर में नहीं रहेगी।
उधर, पति के शक का शिकार हुई पत्नी नीलम का चेहरा इतनी बुरी तरह से झुलसा है कि अब भी वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मां को बचाने गई बेटी खुशबू के चेहरे पर भी छींटे आई थीं। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेजा गया।  
पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते दस जनवरी की रात गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक निवासी नीलम के ऊपर सोते समय उसके पति ने तेजाब फेंक दिया था। जिससे नीलम का चेहरा झुलस गया। वहीं तेजाब का छींटा पड़ने से उसकी बेटी खुशबू भी आंशिक रूप से झुलसी थी। जिसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
जहां अभी भी नीलम का इलाज चल रहा हैं। घटना को अंजाम देकर पति श्रीराम फरार हो गया था। नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को विवेचक अरविंद कुमार यादव और सिपाही हरींद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पति श्रीराम को गुलरिहा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement