प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम, पति ने दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को मार डाला!- VIDEO
लखीसराय : लखीसराय में प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम। टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित किराए के मकान में रहे युवक ने अपनी पत्नी को फंदे से लटकाकर दे दी खौफनाक मौत! युवती संजू ने लगभग छह माह पहले सुपुल से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने संजू का शव बरामद करने के साथ ही दहेज हत्या के आरोप में पति सुपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृत संजू के पिता सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर निवासी संजय साव के बयान पर पति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यापीठ चौक स्थित रामवरण सिंह के मकान में संजू अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। मंगलवार की देर रात संजू की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने ससुराल वालों को पत्नी संजू के बीमार होने की जानकारी दी थी। ससुराल के लोग जब पहुंचे तो बेटी संजू देवी का शव बेड पर था और गले में गहरा काला निशान बना हुआ था। बुधवार की सुबह पुलिस ने किराये के मकान से शव बरामद करने के साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
मृत संजू के पिता ने दहेज में जमीन और बाइक मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक विद्यापीठ चौक के पास ही चाउमीन, एग रॉल सहित अन्य फ़ास्ट फ़ूड सामग्री का ठेला लगाता है। पिता के अनुसार बेटी दो माह की गर्भवती थी। इधर पति ने बताया कि घरेलू कारणों को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वे अपने काम पर चले गए थे। काम पर से लौटने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।