Latest News

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक गांव में शुक्रवार सुबह एक नौ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अमित (25) नामक युवक एकांत में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को आरोपी युवक वहीं छोड़कर फरार हो गया था, जिसे दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “बच्ची अपने ननिहाल में रहती है। उसके माता-पिता परदेश में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद खराब है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement