Latest News

हैदराबाद के बहुचर्चित रेप कांड में पकड़े गए चारों अभियुक्तों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है.

ये एनकाउंटर हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर महबूब नगर ज़िले के चटनपल्ली गाँव में हुआ.

तेलंगाना पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जितेंद्र ने ने बीबीसी को बताया कि शुक्रवार तड़के 3 बजे चारों संदिग्ध लोगों की एक मुठभेड़ में मौत हो गई.

इन चारों अभियुक्तों को बुधवार को पुलिस हिरासत में सौंपा गया था.

एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि गुरूवार रात को पुलिस चारों अभियुक्तों को उस जगह ले गई जहाँ महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया था.

वहाँ घटना का दृश्य रीक्रिएट करते वक़्त अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वो मारे गए.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement