Latest News

तमिलनाडु : सोने की चेन पहनने और स्क्रीन टच मोबाइल रखने के शौक में 8 दिन की दुधमुही बच्ची को बेचने का शर्मनाक घटना सामने आई है। मोबाइल के लिए अपनी बेटी को बेचने वाला कलयुगी पिता तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अरुगमपट्टी गांव का रहने वाला है। आरोपी पेशे से दिहाड़ी मजदूर है जिसकी पहचान येसुरुद्धराज के रूप में हुई है।

आरोपी शख्स की  पत्नी पुष्पलता ने 8 नवंबर को स्थानीय अस्पताल में जुड़वां बच्चे एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म देने वाली महिला को पता नहीं था  कि उसका कलयुगी पति इन बच्चों के जन्म को लेकर क्या प्लान बना रहा है। आरोपी शख्स बेटी नहीं  चाहता था। वह सिर्फ बेटे को ही रखना चाहता था इसलिए उसने दुधमुही बच्ची को बेचने का प्लान बनाया। तीन स्थानीय लोगों की मदद से उसने बच्ची को बेच दिया लेकिन किसी को कानोकान खबर नहीं  लगी।

बच्ची को बेचने का कुल सौदा तय हुआ 180000 रुपए। इसमें से 80 हजार रुपए तीन दलालों ने आपस में बांट लिया और बाकी पैसे उसे मिले। इधर बेटी बिक गई और पत्नी को इस बारे में कुछ पता ही नहीं चला। यह सब होने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी शख्स अपने नवजात बेटे के लिए सोने की चेन खरीद लाया। अपने लिए एक स्क्रीन टच मोबाइल, मोटरसाइकिल और साइकिल भी ले आया। 

इधर जब गुम हुई बच्ची के बारे में कई घंटों से खबर नहीं थी और उसका पति मोबाइल और सोने की चेन खरीदकर खुशी मना रहा जिस पर उसकी पत्नी को शक हुआ तो वह अस्पताल में ही अपने पति से झगड़ने लगी। दोनों का झगड़ा सुनकर वहां पर पहुंच गई। बच्ची की लापता होने की बात जब अस्पताल प्रशासन को पता चली तो  वहां चाइल्ड लाइन फोन किया गया जिससे घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुधमुही बेटी को बेचने के आरोपी  पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर बच्चों का पालन पोषण करने वाली संस्था के पास भेज दिया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement