Latest News

दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में एक युवक ने बुधवार को अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक खुद मालवीय नगर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 38 वर्षीय सुमित मोंगिया खिड़की एक्सटेंशन में रहता है। वह शीशे लगाने का काम करता है। दीपिका और सुमित की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते थे। 5 नवंबर की रात को भी दोनों के बीच खाने को लेकर झगड़ा हुआ। 6 नवंबर की सुबह फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान सुमित ने गुस्से में दीपिका का गला दबा दिया। दीपिका बेसुध हो गई तो आरोपी घर का ताला बंद कर वहां से चला गया।

एक घंटे बाद थाने पहुंचा : सुमित हत्या के करीब एक घंटे बाद खुद ही मालवीय नगर थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिसकर्मियों को पत्नी की हत्या करने की बात बताई।पुलिसकर्मी आरोपी को उसके घर ले गए, जहां फर्श पर दीपिका का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुमित को गिरफ्तार कर लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement