Latest News

गुरुग्राम: गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एक सोसाइटी में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस को मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि एमजी रोड पर किसी सोसाइटी में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है और पीड़िता को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर 21 वर्षीय अरुण नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार करने के बाद मामले का खुलासा किया गया. वही इस मामले में डीसीपी क्राइम की मानें तो आरोपी अरुण पेशे से लिफ्ट इंजीनियर है और लिफ्ट की मेंटेनेंस के बहाने सोसाइटी में आता जाता रहता था. पीड़िता से आरोपी की मुलाकात सोसाइटी में हुई थी. 23 सितंबर को आरोपी मौका पाकर पीड़िता को गिफ्ट देने के बहाने पहले सोसाइटी की छत पर ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की मानें तो आरोपी सोनीपत का रहने वाला है और गुरुग्राम में पटेल नगर इलाके में रहता है. बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement