Latest News

गाजियाबाद के लोनी की राम विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने खुद ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। लेकिन पुलिस के आगे उसकी चालबाजी ज्यादा देर नहीं चली और उसे सच कबूल कर हवालात में जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे लोनी थाना पुलिस को आदेश भाटी नाम के शख्स ने फोन करके अज्ञात बदमाशों द्वारा पत्नी की हत्या कर दिए जाने की सूचना दी गई। आदेश भाटी ने बताया कि  बाइक सवार दो बदमाश उनके घर आए और दरवाजा खुलते ही उसकी पत्नी अनीता भाटी पर दो फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल अनीता को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
दूसरी पत्नी थी अनीता
हत्या की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के हालातों से आदेश भाटी पर ही शक हुआ। पुलिस पूछताछ में आदेश उलझता चला गया। अंत में आदेश ने स्वीकार कर लिया कि अनीता भाटी उसकी दूसरी पत्नी थी और उसी ने गोली मारकर उसकी हत्या की है। 
अलग मकान लेकर रखा था
लोनी थाना प्रभारी का कहना है आदेश भाटी ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनीता उसकी दूसरी पत्नी थी, जिसे उसने राम विहार कॉलोनी में मकान लेकर रखा हुआ था। फिलहाल हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हत्या के बाद खुद ही पुलिस को बुलाने के पीछे आरोपी की सोच थी कि ऐसा करने से पुलिस को उस पर शक नहीं होगा। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement