Latest News

गुरुग्राम/नूंह : फिरोजपुर झिरका में शुक्रवार को एक नाबालिग छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। दोनों छात्रा को भोंड रोड पर बने एक ज्वार के खेत में ले गए जहां आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर एक महिला मदद के लिए आई, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आफरीदी पुत्र जैकम निवासी भोंड एवं एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दे रही है। शिकायत के मुताबिक छात्रा किसी काम से सब्जी मंडी गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में से एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया था, लेकिन किसी की मदद मिलने के वह फरार हो गया।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement