Latest News

नई बस्ती में रहने वाली विवाहिता रूबी गर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की मां रेशमा और बहन ममता ने ससुराल परिवार पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।  मृतका की मां रेशमा ने बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी दो वर्ष पूर्व पुनीत के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार वालों ने दहेज को लेकर रूबी को परेशान करना शुरू कर दिया था। करीब दस दिन पहले दामाद पुनीत का उनके पास फोन आया था कि अगर तुम अपनी बेटी रूबी को न लेकर गए तो कुछ और बात बन जाएगी।  आज उन्हें सूचना मिली कि रूबी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूबी की हत्या करने के बाद उसके पति पुनीत और सास ने शव को फंदे से लटका दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया रूबी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति पुनीत गर्ग, सास शशिबाला, ससुर जगदीश के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका की मां रेशमा ने बताया कि बुधवार को रूबी की दूसरी सालगिरह थी। इसके लिए रूबी ने कई तरह के सपने सजाए थे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement