Latest News

वेटरन एक्ट्रेस मुमताज के निधन की खबर एक बार फिर उड़ी। खबर थी कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। पहले तो लोगों ने इस पर विश्वास नहीं किया। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल ट्वीट कर दिया। इसके बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। खबर वायरल होते ही मुमताज के परिवार ने इसका खंडन किया। साथ ही इस तरह की अफवाह उड़ाने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
इसके बाद नाहटा ने भी अपना ट्वीट डिलीट किया और दूसरा ट्वीट कर माफी मांगी।
डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने भी किया खंडन
मुमताज के भतीजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अभिनेत्री बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। हमें नहीं पता कि इस तरह की खबरें क्यों फैलाई जा रहीं हैं। वहीं फिल्म डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने भी ट्वीट कर इस खबर को खारिज किया। जावेरी ने लिखा- मुमताज आंटी जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। मेरी उनसे बात हुई, वो चाहती हैं कि उनके बारे में इस तरह की अफवाहें ना फैलाई जाएं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement