Latest News

सांगली : सांगली जिले के खानापुर तहसील में वीटा के पास रेवनसिद्धा घाट पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो एसटी बसों की आमने-सामने टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही सांगली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। इस घटना की छानबीन सांगली पुलिस कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त एसटी बसों में से एक एसटी बस वीटा से भिवघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस बीजापुर से मेधिया की दिशा में जा रही थी। रेवनसिद्धा घाट के एक मोड़ पर दोनों बसों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। 

राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल वीटा उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस तथा एसटी प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घाट के मोड़ पर दोनों बसों के आमने-सामने आने से यह हादसा हुआ। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement