Latest News

मुंबई : एक युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने के मामले में फरार आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने देर रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी ने मुंबई के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में हत्या और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था और ट्रेन के माध्यम से रायपुर होते हुए अन्य स्थान पर भागने की कोशिश कर रहा था।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर जीआरपी ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि आरोपी इसी ट्रेन से यात्रा कर सकता है, जिसके बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और सभी यात्रियों की जांच की जा रही थी। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आवेश मुस्तफा कर्णी के रूप में हुई, जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी से हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है और इसे एक बड़ी सफलता बताया जा रहा है।

  






Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement