Latest News

मुंबई : आदित्य ठाकरे ने ‘राजा शिवाजी’ फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल्ली के लाल किला में भी दिखाई जानी चाहिए, ताकि देश को छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और योगदान की सही जानकारी मिल सके। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, “यह फिल्म लाल किले में दिखाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें पता चले कि हमारे महाराज कौन हैं।” उनके इस बयान को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

आदित्य ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, नेतृत्व और स्वराज की भावना को देश के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष के बारे में अधिक जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने फिल्मों और कला के माध्यम से इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया। बताया जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदित्य ठाकरे के इस बयान के बाद फिल्म और उससे जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement