Latest News

मुंबई : मुंबई के कांदिवली स्थित एक भोजनालय ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद अपने गुजराती भाषा में लिखे साइनबोर्ड को बदलकर उसके स्थान पर मराठी में लिखे साइनबोर्ड का लगा दिया। 

पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी उदय कोंडविलकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि चारकोप विधानसभा क्षेत्र में स्थित भोजनालय ने अपना साइनबोर्ड गुजराती में लगाया था और यह व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा था।

कोंडविलकर ने कहा, ‘‘ मनसे कार्यकर्ताओं ने भोजनालय के मालिक से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपकर साइनबोर्ड बदलने का अनुरोध किया। मालिक ने बात मान ली और अगले दिन उन्होंने गुजराती साइनबोर्ड की जगह मराठी साइनबोर्ड लगा दिया।’’ 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के नियमों के अनुसार, मुंबई में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को अपने नाम मराठी (देवनागरी लिपि) में प्रदर्शित करने होंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement