Latest News

मुंबई : मुंबई के कालाचौकी इलाके में स्थित जैन मंदिर में हुई करीब 1.75 करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मंदिर के पूर्व चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ बंटी उर्फ पिंटू लांबड़े (34) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के भिंड का निवासी है। डीसीपी आर. रागसुधा ने बताया कि पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे चोरी गए 100 फीसदी गहने और नकदी बरामद करने में सफलता मिली।कालाचौकी पुलिस के मुताबिक 30मार्च की रात करीब 2:30 बजे से 4 बजे के बीच सोसायटी परिसर में स्थित जैन मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस ने की तगड़ी मेहनत 

जांच के दौरान पुलिस ने 200 से 300 सोसायटियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले इसी मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। तकनीकी जांच में यह भी पता चला कि वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश भाग गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूर्व चौकीदार से पूछताछ में कुल और जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement