Latest News

मुंबई : मुंबई अपराध शाखा कक्ष-6 ने कुर्ला-पश्चिम में स्थित माकड़वाला कंपाउंड के दो गोदामों पर छापेमारी कर ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर्स का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। जब्त किए गए प्रतिबंधित माल की कुल कीमत ₹25,50,195 बताई गई है। यह कार्रवाई 1 अगस्त 2025 को प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के मुताबिक आशाबाई चॉल, सिद्धपुरा मस्जिद के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की अवैध तरीके से बिक्री के लिए स्टॉक किया गया था। कक्ष-6 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उबेद मोहम्मद सलीम शेख (उम्र 31) को गिरफ्तार किया और उसके पास से 1884 नग ई-सिगरेट, विभिन्न कंपनियों के तंबाकू युक्त हुक्का फ्लेवर और नकदी बरामद की।

इस मामले में विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में गु.र.सं. 525/2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम 2019 तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुशांत सावंत ने किया क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से शहर में प्रतिबंधित नशीले उत्पादों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर साबित हुई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement